हाथरस- पांच सौ का नया नोट न आने से व्यापारी परेशान

हाथरस। पांच सौ व एक हजार रूपये के पुराने नोटों का इस्तेमाल पूरी तरह बंद हो जाएगा। इस नोटबंदी का पहला फेज खत्म हो जाएगा। अब लोगों के पास 2 ही आॅप्शन बचेगें। पुराने नोटों को बैंको या पोस्ट आफिस से बदलवायें या खाते में जमा करे। इसके लिये करीब एक महीने यानी 30 दिसंबर तक की मोहलत है। बता दे कि 8 नवम्बर का एलान हुआ था, तब सरकार ने पुराने नोटों को हास्पीटल, रेलवे-एयरपोर्ट, बसों के टिकट काउंटर और पेट्रोल पंम्प समेत 17 जगहों पर छूट दी थी। शुरूआती छूट सिर्फ 72 घंटे के लिये थी। इसे बाद में 24 नवम्बर तक बढा दिया गया था। सरकार के इस फैसले के बाद देश में आॅनलाइन ट्रांजैक्शन में 70 फीसदी तक बढोतरी हुई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1