Top News

हाथरस- स्काउड गाउड मे हुआ कैम्प फायर, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

हाथरस। उ.प्र. भारत स्काउट गाउड जनपदीय माध्यमिक की द्वितीय दिवस पर प्रातः ध्वज शिष्टाचार की कार्यवाही की गयी। ध्बज श्रीमती लक्ष्मी सक्सेना व कमलेश वावू गौड एंव सीओ सिटी राजेश कुमार गौतम, कोतवाली सूर्यकान्त द्विवेदी ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराया। रवेन्द्र कुमार शर्मा डीओसी स्काउट रैली संचालक ने बताया कि जो स्टाउटिंग के भीष्मपितामह कहे जाने वाले लक्ष्मीनारायण शर्मा का निधन 24 अक्टूबर 2016 को हो गया है और समी स्काउट गाउड के समक्ष उनके जीवन पर उनकी स्काउटिंग क्षेत्र मे की गई उपलब्धियों को गिनाया। और दो मिनट का मौन धारण किया गया। साथ ही श्रद्वाजलि दी।
स्काउटिंग मे निष्पक्ष व निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले महान विभूतियों को सेवा निवृत्त होने के वाद ही अपनी सेवायेें दे रहे है। वह विभूति है। वीरेन्द्र शास्त्री पूर्व प्रधानाचार्य सीताराम सिंह गडौला रैली संयोजक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित स्वतंत्र कुमार गुप्त, फौरन सिंह पूर्व प्रधानाचार्य मानिक चन्द्र इण्टर कालेज, पीपी सिंह स्काउटिंग मे अपनी सेंवायें देने पर स्वाफा वांधकर हमेशा के लिये परमपराओं की नीव रखी। वीरेन्द्र शास्त्री, डा. विकास कौशिक ने वाधा फौरन सिंह को स्वाफा, प्रमोद यादव, पीपी सिंह को रवेन्द्र शर्मा ने व स्वतंत्र कुमार गुप्त को स्वाफा विनोद वर्मा ने किया। रवेन्द्र कुमार शर्मा डीओसी स्काउट गाउड अपने निर्देशन मे कुशल निर्णायक की टीम का गठन कर 12 विषयों की प्रतियोगिता का मूल्यांकन कराया गया।
निर्णायक मे श्रीमती लक्ष्मी सक्सेना, रिषी वाष्र्णेय, डा. विकास कौशिक, पीपी सिंह, कमलेश बाबू गौड, कैलाश चन्द्र शर्मा, शकील अहमद, प्रमोद यादव, रतन प्रकाश, फौरन सिंह, मिथलेश शर्मा आदि ने प्रतियोगिताओं के संचालन मे सहयोग किया। इस अवसर पर ओमवीर सिंह, संतोष कुमार, विमल सेंगर, मुकेश पाल सिंह, श्रीमती विमला भारत आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने