Top News

सिकन्द्राराऊ- सिपाही से मारपीट में पुलिस ने एक जेल भेजा

सिकन्द्राराऊ। नोटबंदी को लेकर बैंकों पर लगी लम्बी-लम्बी लाइनों में भीड को संभालने के लिए पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
उल्लेखनीय है कि गत 13 नवम्बर को पंजाब नेशनल बैंक पर लाइन तोडकर जबरन बैंक में घुसते करीब आधा दर्जन लोगों को रोकने पर आरोपियों द्वारा वहां तैनात सिपाही विक्रान्त कुमार से मारपीट कर दी गई थी जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में उमेर अली वेग पुत्र शाबिर अली निवासी सराय उम्दा बेगम, मोनी पुत्र सतीश, सचिन पुत्र रमेशपाल निवासीगण गांव टीकरी खुर्द व चार अन्य अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था जिसमें से पुलिस ने एक नामजद आरोपी मोनी पुत्र सतीश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने