Top News

हाथरस- हथियारों की अवैध तस्करी करने वाले पहलवान सहित एक शातिर को एसओजी ने दबोचा, पुलिस ने किये हथियार व नशीला पदार्थ बरामद

हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस व एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर हथियारों की अवैध तस्करी करने वाले दो शातिरों को दबोचा है और इनके कब्जे से कई अवैध हथियार व कारतूस तथा नशीला पाउडर आदि बरामद किया है।
थाना हाथरस गेट में आज उक्त अवैध हथियार तस्करी के मामला का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने प्रेस को बताया कि पुलिस कप्तान दिलीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बीती रात्रि को एसओजी टीम व थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लहरा चैराहे से दो युवकों को तस्करी के अवैध हथियारों व कारतूसों तथा नशीले पाउडर सहित दबोचा गया है। पकडे गये लोगों ने पुलिस को अपने नाम संजय उर्फ संजू पौनियां पुत्र भूरीसिंह निवासी गांव करील थाना मुरसान व दिनेश कुमार पुत्र तेजवीर सिंह निवासी गांव मई थाना इगलास अलीगढ बताये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकडे गये शातिरों ने बताया है कि वह मध्य प्रदेश के मुंगेर में निर्मित 32 बोर की देसी पिस्टलों को खरीद कर लाते हैं और यहां पर बेचते हैं लेकिन नोटबंदी के कारण उक्त लोग मध्य प्रदेश से इस बार हथियारों की खेप नहीं ला पाये हैं इसलिए खर्चा चलाने के लिए तमंचा व नशीले पाउडर की बिक्री कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया है कि वह हाथरस व आसपास के जिलों में काफी संख्या में अवैध पिस्टलों की बिक्री कर चुके हैं। एएसपी का कहना है कि उन लोगों को भी चिन्हित कर लिया गया है और उन पर भी कठोर कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस ने उक्त युवकों के कब्जे से 4 तमंचा, कारतूस, 700 ग्राम नशीला पाउडर, डायजापाम बरामद किया है। उक्त खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी जगदीश चन्द्र, सिपाही उपेन्द्र, भूपेन्द्र सिंह, प्रेमनाथ, कमरूद्दीन, रमाकांत व नागेन्द्र यादव शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने