Top News

हाथरस/सिकन्द्राराऊ- नोट बदलने को बैंकों में उमड़ी भीड़, सुबह से शाम तक बैंक पर टीके रहे लोग, बैंक में जबरन घुसते युवकों को रोकने पर सिपाही से मारपीट, वर्दी फाड़ी

हाथरस/सिकन्द्राराऊ। नोटबंदी के ऐलान के बाद पुराने एक हजार व 5 सौ के नोट बदलने के लिये बैंकों के बाहर जहां लोगों की भारी भीड उमड रही है वहीं भीड बेकाबू भी
हो रही है और कस्बा में आज बैंक में जबरन घुसने का प्रयास करते युवकों ने सिपाही से मारपीट ही नहीं की बल्कि उसकी वर्दी भी फाड दी जिसके बाद पुलिस को लाठियां चलानी पडी।
सोमवार को बैंकों में छुट्टी रहने के बाद आज मंगलवार को सुबह बैंकें जैसे ही खुलीं वैसे ही लोगों की लम्बी-लम्बी लाइनें लग गईं। भीड इतनी जबरदस्त थी कि कस्बा स्थित स्टेट बैंक, केनरा बैंक, ग्रामीण बैंक, बैंक आॅफ बडौदा आदि पर सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस के पसीने छूूट गये। बताया जाता है केनरा बैंक पर भीड को सम्हालने में लगे कोतवाली पुलिस के सिपाही लाइनें लगवा रहे थे तभी करीब आधा दर्जन युवक वहां आये और बैंक में जबरन घुसने का प्रयास करने लगे।
बताया जाता है उक्त युवक को वहां तैनात सिपाही मुनीर ने रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने सिपाही से मारपीट कर दी और उसकी वर्दी भी फाड दी। घटना से वहां पर भारी अफरा तफरी मच गई और भीड को नियंत्रित करने को पुलिस को लाठियां फटकारनी पडी लेकिन शरारती तत्व भाग जाने में सफल रहे। उक्त घटना को लेकर कोतवाल राजवीर यादव का कहना है कि आरोपियों की तलाश कर उन पर कडी कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने