Top News

हाथरस- जिले में सम्पन्न सदस्य क्षेत्र पंचायत, सदस्य जिला पंचायत एवं सदस्य/प्रधान ग्राम पंचायत के निर्वाचन में अधिग्रहीत किये गये वाहनों के किराये/भाडे का ई-पेमेन्ट से होगा भुगतान, वाहन स्वामी जमा करायें बैक पासबुक

हाथरस। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 के अंर्तगत जिले में सम्पन्न सदस्य क्षेत्र पंचायत, सदस्य जिला पंचायत एवं सदस्य/प्रधान ग्राम पंचायत के निर्वाचन में अधिग्रहीत किये गये वाहनों के किराये/भाडे का भुगतान ई-पेमेन्ट द्वारा किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) अली हसन कर्नी ने यह जानकारी देते हुए त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में अधिगृहीत समस्त वाहनों के स्वामियों से कहा है कि वे वाहन के किराये/भाडे के ई-पेमेन्ट भुगतान हेतु अपना बैंक संबंधी विवरण (बैंक पासबुक की छायाप्रति) अथवा निरस्त चैक सात दिन के अंदर जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) विकास भवन हाथरस में उपलब्ध करा दें ताकि वाहन का किराया/भाडा संबंधी भुगतान ई-पेमेन्ट के माध्यम से उनके बैंक खाता में किया जा सके।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने