Top News

हाथरस- मोदी की रैली में 20 को आगरा जायेंगी 300 बसें व 200 छोटे वाहन, कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगे तैयारियों में

हाथरस। भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार की अध्यक्षता में कोटा रोड स्थित आर.पी.एम. डिग्री कालेज में हुई। बैठक में 20 नवम्बर को आगरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की होने वाली रैली में भीड़ ले जाने के लिये रूपरेखा तैयार की गई।
जिला प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा एड. ने कहा कि सभी कार्यकर्ता रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। रैली में जिले से करीब 300 बस व 200 छोटे वाहनों से हजारों लोगों के ले जाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व रैली के सम्बन्ध में रोज जानकारी ले रहा है। कार्यकर्ता रैली में भीड़ जुटाने के लिये पूरी ताकत के साथ जुट जायें ताकि रैली को ऐतिहासिक बनाया जा सके।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। बैठक में जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, रवेन्द्र सिंह सेंगर, डा. चन्द्रशेखर रावल, वीरेन्द्र सिंह राना, रामकुमार वर्मा, गौरव आर्य, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, प्रीती चैधरी, धीरेन्द्र चैहान, डा. राजीव सिंह सेंगर, पूर्व विधायक प्रताप चैधरी, बिजेन्द्र सिंह, देवकीनन्दन कोरी, आचार्य महेन्द्र सिंह, ब्रजेश चैहान, मुकेश कौशिक, उमाशंकर शर्मा लार्ड, रविन्द्र शर्मा,  सुनील गुप्ता, सुभाष चैधरी, अखिलेश गुप्ता, मा. सत्यपाल सिंह, रामू माहेश्वरी, मूलचन्द्र वाष्र्णेय, बासुदेव माहौर, राकेश शर्मा अनाड़ी, लवकुश शर्मा, अविनाश तिवारी, डा. महेन्द्रपाल शर्मा, ममता रावल, महेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमार शर्मा, प्रमोद मदनावत, सुमित शर्मा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने