Top News

हाथरस- भाजपा के आर.पी.एम. इण्टर कालेज में आयोजित विशाल युवा सम्मेलन में खाने के पैकिट वितरण की बजाय फेंका-फेकी से भारी अफरा तफरी

हाथरस । भाजपा के आर.पी.एम. इण्टर कालेज में आयोजित विशाल युवा सम्मेलन में भाग लेने आये भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने भाजपाईयों को नसीहत दी है कि वह होर्डिंग, बैनर आदि में उनका फोटों नहीं लगायें। सम्मेलन में खाना के पैकिट वितरण की बजाय फेंका-फेकी से भारी अफरा तफरी रही।
पार्टी सूत्र बताते हैं भाजपा जिला उपाध्यक्ष चै. रामकुमार वर्मा के आवास पर आयोजित भोजन के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने पार्टी से टिकट मांग रहे आवेदकों से परिचय लिया वहीं उन्हें हिदायत दी कि किसी भी होर्डिंग-बैनर में उनका फोटो नहीं लगायें।
सम्मेलन के समापन पर कार्यकर्ताओं के लिये की गई भोजन व्यवस्था में पैकिट वितरण के दौरान सिस्टम के तहत वितरण न होने से मारामारी सी हो गई और खाने के पैकिटों की फेंका फेंकी से आलम और ज्यादा बिगडा दिखा जबकि कुछ लोग गिर गये और पैरों से कुचल गये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने