हाथरस। भाजपा युवा सम्मेलनों व परिवर्तन यात्राओं के जरिये उ.प्र. में परिवर्तन का माहौल बनाकर उ.प्र. में परिवर्तन लाना चाहती हैं और युवा परिवर्तन की क्रांति लायेंगे। उ.प्र. को परिवारवाद व वन मैन शोक वाले लोगों व भ्रष्टाचार, अपराधों से मुक्त कराकर तथा सपा बसपा को हटाकर उ.प्र. को विकासशील प्रदेश बनाना है। नोटबंदी से सबसे ज्यादा दुखी मुलायम-मायावती हैं क्यों इनके पास चुनाव लडने को अब पैसा नहीं है।
उक्त बातें आज कोटा रोड स्थित आर.पी.एम. इण्टर कालेज के मैदान में आयोजित भाजपा के विशाल युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुनील बंसल ने कहीं। श्री बंसल ने कहा कि भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार अभियान 5 नवम्बर को सहारनपुर में आयोजित विशाल परिवर्तन यात्रा के माध्यम से शुरू कर दिया है। 4 परिवर्तन यात्रा हो चुकी हैं जिनका 24 नवम्बर को लखनऊ में समापन होगा। उन्होंने कहा कि युवा सम्मेलनों से युवाओं से संवाद करना है। पूरे प्रदेश में अभी महिला सम्मेलन व 200 पिछडा सम्मेलन होने हैं। उन्होंने युवा सम्मेलन की जरूरत पर कहा कि आज युवाओं की संख्या 50 प्रतिशत है और दुनिया में जहां भी परिवर्तन हुआ वह युवाओं की वजह से ही हुआ है।श्री बंसल ने कहा कि युवा बदलाव चाहता है और अब उ.प्र. में परिवर्तन होना चाहिये। श्री बंसल ने सपा-बसपा को आडे हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 14 साल से सपा-बसपा शासन में लगे हैं और उ.प्र. पिछड गया है जबकि देश के अन्य राज्य आगे बढकर प्रगति कर रहे हैं। उ.प्र. में युवाओं को रोजगार नहीं मिलने से वह 80 लाख लोग पलायन कर गये, माता-बहिनें सुरक्षित नहीं हैं और उ.प्र. आज गरीब प्रांत बन गया है, उ.प्र. गुण्डाराज, भ्रष्टाचार का प्रदेश बन गया है। सपा-बसपा को उखाडकर फेंकना है। उ.प्र. का विकास परिवारवाद व वन मैन शो से नहीं हो सकता।
प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि उ.प्र. में परिवर्तन का माहौल बने और प्रदेश विकसित प्रदेश बने। भ्रष्टाचार, गुण्डाराज से मुक्ति हो और लोगों को सुरक्षा व रोजगार मिले तो उसके लिये परिवर्तन करना पडेगा। उ.प्र. कैसे विकास प्रदेश बने इस पर जोर देना है और हमने पहली बार देश के ऐसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देखा है मां गंगा की आरती करने जाते हैं और सीमा पर जवानों के बीच दीवाली मनाते हैं और पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने हिम्मत कर सर्जिकल स्ट्राइक कराकर पाकिस्तान को उसके घर में ठोंका है तथा पहले ऐसे पीएम हैं जिन्होंने हिम्मत कर दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक 1000-500 के नोटों पर कालेधन को बाहर निकलवा दिया और जाली नोट का व्यापार बंद कराकर आतंकवाद की कमर तोड दी। हथियारों की तस्करी बंद हो गई।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से थोडी तकलीफ जरूर हो रही है लेकिन ज्यादातर लोग खुश हैं और कुछ ही लोग दुखी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कभी किसी चीज की लाइन में नहीं देखा होगा लेकिन वह भी आज लाइन में लग रहे हैं। मुलायम सिंह-मायावती भी दुखी हैं। नोटबंदी से इनका हजारों करोड रूपये घर में जमा कर रखा था वह बेकार हो गया है। श्री बंसल ने आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा सुप्रीमों प्रत्याशियों को पैसा वापस कर नोट बदलवा रही हैं। मुलायम-मायावती पर चुनाव लडने को पैसा नहीं है। पीएम मोदी ने सबको समान किया है। देश में अभी ऐसी व्यवस्थायें आयेंगी जो भ्रष्टाचार को समाप्त कर देंगी। उन्होंने कहा कि अब जातिवाद की राजनीति व भ्रष्टाचार की नीति बंद करनी होगी। उ.प्र. में ईमानदार सरकार बनेगी।
भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने बसपा के कद्दावर नेता व पूर्व ऊर्जा मंत्री पर आरोप लगाते हुए तीखे कटाक्ष किये और कहा कि भ्रष्टाचार परिवारवाद व आतंक से जनता परेशान हैं और अब बडे-बडे किले ढहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि नवम्बर व दिसम्बर में प्रदेश में 800 ऐसे कार्यक्रम होने हैं जिनमें करोडों लोग आयेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी का भविष्य दांव पर है और भ्रष्टाचारियों व अपराधियों के हाथों में सत्ता गई तो 15 सालों जैसी हालत होगी। उन्होंने कहा कि उ.प्र. का प्रत्येक जिला किसी न किसी चीज के लिये मशहूर था लेकिन 15 सालों में रंगदारी व भ्रष्टाचार से उद्योग चैपट हो गये।
उन्होंने युवाओं से आव्हान करते हुए कहा कि सपा-बसपा को हटाना जरूरी है क्योंकि उ.प्र. देश की 24 करोड आबादी वाला सबसे बडा राज्य है और सभी चीजों से परिपूर्ण है। बिना उ.प्र. के विकास के भारत का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने सम्मेलन में उमडी हजारों युवाओं से अपील की कि गांव-गांव, गली-गली जाकर परिवर्तन की चर्चा करें जिससे उ.प्र. विकास प्रदेश बन सके।
विशाल सम्मेलन को भाजपा जिला प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा, युवा सम्मेलन क्षेत्रीय संयोजक मनोज राघव, जिला कोषाध्यक्ष संजय सक्सैना, मुन्ना प्रधान आदि ने सम्बोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने व संचालन विक्रम सिंह जादौन द्वारा किया गया। सम्मेलन में तीनों विधानसभाओं के आवेदक प्रत्याशी सैकडों की संख्या में युवाओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए पहुंचे।
विशाल सम्मेलन में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल का भाजपा नेता डा. उमाशंकर शर्मा (लाॅर्ड साहब) व भारतीय खाद्य निगम के सदस्य/उ.प्र. प्रभारी डा. अविन शर्मा द्वारा जहां विशाल फूल माला से जोरदार स्वागत किया वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता रवेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश बाल्मीकि द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्री बंसल का पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव माहौर, डा. चन्द्रशेखर रावल, दिशा के सदस्य ब्रजेश शुक्ला आदि द्वारा भी जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर कृष्णवीर सिंह, पूर्व विधायक देवकीनंदन कोरी, हरीशंकर माहौर, प्रताप चैधरी, बिजेन्द्र सिंह, चै. रामकुमार वर्मा, रामवीर सिंह भैयाजी, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती प्रभा सिंह, श्रीमती अखिलेश गुप्ता, रूपेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राना, कुसमा देवी मदनावत, गौरव आर्य, प्रीति चैधरी, धीरेन्द्र सिंह चैहान, प्रेमपाल सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी डा. राजीव सेंगर, आचार्य महेन्द्र सिंह, ब्रजेश चैहान, मुकेश कौशिक, लक्ष्मण सिंह राजपूत, मा. सत्यपाल सिंह मदनावत, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, शहराध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय, महामंत्री राकेश शर्मा अनाडी, मोहन पंडित, ममता रावल, प्रेमबिहारी चटर्जी, बबलू हंसमुख, रत्नेश चटर्जी अविनाश तिवारी, महेन्द्र प्रताप सिंह, रवेन्द्र सेंगर, सुरेन्द्र सिंह पुण्ढीर, हरीसिंह पुण्ढीर, विवेक वाष्र्णेय, प्रफुल्ल वाष्र्णेय, अमन जैन, सुरेश चैधरी, मोहन पंडित, श्याम अग्रवाल, चन्द्रवीर चैधरी, शिवशंकर गुलाठी, डा. रवि चैधरी, संजय शर्मा, संयोजक हरवेन्द्र चैधरी, अंशुल सेंगर आदि के अलावा हजारों की भीड मौजूद थी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।