Top News

हाथरस- पत्रकार की पत्नी का निधन

हाथरस। वरिष्ठ पत्रकार गिरीश गुप्ता की पत्नी श्रीमती शशिकांता गुप्ता का कल अचानक हार्ट अटैक पडने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जहां उनके समर्थकों, शुभचिंतकों व पत्रकारों में शोक की लहर दौड गई वहीं उनके नवीपुर खुर्द में पथवारी मंदिर के पीछे प्रेमनगर कालौनी स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
   स्व. श्रीमती शशिकांता गुप्ता करीब 54 वर्ष की थीं और उनका अंतिम संस्कार पत्थरवाली शमशान भूमि पर किया गया। उनके निधन पर तमाम लोगों ने भारी शोक प्रगट किया है वहीं HATHRASLIVE.COM ने भी उनके निधन पर शोक प्रगट कर श्रद्धांजलि दी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने