हाथरस। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की आवश्यक बैठक आज नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय मथुरा रोड पर सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी राधेश्याम पागल मौजूद रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय ने कहा कि जो भी हाथरस नगर में बिल्डिंग प्रमुख व सेक्टर प्रमुख बनाये गये हैं वह सक्रिय हो जाये और जिन बूथ प्रमुखों ने अपनी कमेटियां घोषित नहीं की हैं वह तीन दिनों के अन्दर अपनी कमेटियों को घोषित कर महामंत्रियों को दे दे। उन्होंने आगे कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने मौहल्ले के वोट बढवाने के लिए 12 व 13 नवम्बर को अपने-अपने बूथों पर पहुंचे।
विधानसभा प्रभारी राधेश्याम पागल ने कहा कि चुनाव का समय नजदीक आ गया है। नगर कमेटी पर बहुत भारी जिम्मेदारी है। मुझको विश्वास है कि नगर कमेटी सक्रियता के साथ काम करेगी और 2017 के चुनावों में भाजपा को जितायेगी। सभी बूथों पर जाकर चेकिंग करें कि बीएलओ आये हैं या नहीं। जितने भी हाथरस नगर में बूथ हैं प्रत्येक पांच बूथ के ऊपर अपने पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगायें जिससे कि बूथ अध्यक्ष व सेक्टर प्रमुख भी सक्रियता से काम करे और अधिक से अधिक नये वोटों को बढवाया जा सके।
नगर महामंत्री अशोक गोला व राकेश शर्मा अनाडी ने कहा कि पूरे उ.प्र. में भाजपा की लहर चल रही है। हम सभी को इस लहर को बरकरार रखना है। इसके लिये हमें अपने बूथ मजबूत करने होंगे। बूथ मजबूत करने के लिये प्रत्येक बूथ पर पांच यूथ (युवा) को लगाया जायेगा। आगामी 12 व 13 नवम्बर को भाजपा नगर इकाई सभी बूथों पर जाकर वोट बढाने का कार्य करेगी। जिस बूथ पर बीएलओ अनुपस्थित पाये गये उनकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जायेगी जिससे कि जनता को कोई परेशानी न हो।
बैठक को युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष यतेन्द्र वाष्र्णेय गोरू, उद्धवकृष्ण शर्मा, मुकेश राना, अशोक कुमार ने भी सम्बोधित किया। बैठक का सफल संचालन नगर महामंत्री राकेश शर्मा अनाडी ने किया। बैठक में हरवेन्द्र चैधरी, गौरवकांत शर्मा, मोरमुकुट गुप्ता, रामकुमार माहेश्वरी, रमेश राजपूत, यश गुप्ता, मधुकर दुबे, मोहन पंडित, दिलीप चैधरी, नवीन शर्मा, नरायण लाल, सुमितकांत गोयल, अंकित अग्रवाल, मनोज शर्मा, मनोज वाष्र्णेय, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, रामनरायण गोयल आदि लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।