Top News

सासनी- विजयगढ़ रोड स्थित गांव बांधनू से कैश लेकर जा रहे पोस्टमाटर से बाइकर्स ने साढ़े तेरह लाख रुपये लूटने का किया प्रयास, पोस्टमास्टर की सूझबूझ और पुलिस की सक्रियता के चलते बदमाश हुये विफल

हाथरस/सासनी। विजयगढ़ रोड स्थित गांव बांधनू से कैश लेकर जा रहे पोस्टमाटर से बाइकर्स ने साढ़े तेरह लाख रुपये लूटने का प्रयास किया। मगर पोस्टमास्टर की सूझबूझ और पुलिस की सक्रियता के चलते बदमाश अपने कार्य में विफल हो गये। पीडि़त पोस्टमास्टर ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है।
मंगलवार की देर शाम घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मैलरोज फैक्ट्री के निकट अलीगढ़ निवासी लालमणिराम पुत्र शारादा प्रसाद बताया कि वह मूल रुप से बनारस के रहने वाले हैं। चूंकि गांव बांधनू में पोस्टमास्टर होने के कारण अब करीब पच्चीस वर्ष से अलीगढ़ में रहकर अपनी नौकरी कर रहे हैं। पोस्टमास्टर ने बताया कि गांव बांधनू निवासी जीतू और पारुल पुत्रगण राजेन्द्र सिंह मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अपने घर का कुकर ठीक कराने सासनी जा रहे थे। जान पहचान होने के कारण उनकी बाइक पर वह साढ़े तेरह लाख रुपये जो कि लोगों ने पुराने नोट पोस्ट आॅफिस में जमा कराए थे, नोटों का भरा बैग लेकर बैठ गया। जैसे ही जीतू की बाइक सासनी किले के निकट आई तभी पीछे से सफेद रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो लोगों ने उन्हें ओवरटेक कर बाइक रोकने का प्रयास किया। जीतू ने जब बाइक नहीं रोकी तो बाइकर्स ने मिर्ची पाउडर फेंक दिया। जिससे जीतू सड़क के किनारे गड्डे में बाइक सहित गिर गया। साथ ही उसका भाई पारुल तथा पोस्टमास्टर भी जमीन पर गिर गये। चूंकि पोस्टमास्टर की आखों तक मिर्ची पाउडर नहीं पहुंच सका था तो हड़बडी में उठकर खेतों की ओर भागे। जहां किसान काम कर रहे थे। किसानों ने हांफते लालमणिराम को देखा तो अपने पास बुला लिया। बाइकर्स कुकर के थैले को नोटों को थैला समझकर ले गये। पोस्टमास्टर ने घटना की सूचना सौ नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। और घटनाक्रम के अनुसार बाइकर्स की तलाश की मगर कोई सफलता हासिल नहीं हुई। पीडि़त पोस्टमास्टर लालमणिराम ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस बाइकर्स की तलाश में जुटी है। घटना के दौरान जीतू तथा पारुल घायल हो गये। जिनका उपचार सीएचसी में चल रहा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने