हाथरस- सदर विधायक गेंदालाल चैधरी के सत्संगी मार्ग स्थित आवास पर जाटव समाज के तत्वावधान में क्या खोया, क्या पाया चिन्तन विषय पर हुई गोष्ठी

हाथरस। सदर विधायक गेंदालाल चैधरी के सत्संगी मार्ग स्थित आवास पर जाटव समाज के तत्वावधान में क्या खोया, क्या पाया चिन्तन विषय पर गोष्ठी हुई।
 गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुये बसपा के सदर विधायक  गेंदालाल चैधरी ने कहा कि कुछ षड्यंत्रकारियों ने धीरे-धीरे जिले से आपका नेतृत्व खत्म कर दिया है। आपको अपना नेतृत्व तैयार करना है, क्योंकि जिस समाज का कोई नेता नहीं होता, उस समाज की पहचान मिट जाती है। उन्होंने जाटव समाज के लोगों से अपील की कि वह एकजुट हों और षड्यंत्रकारियों को पहचानते हुए उन्हें इसका जवाब दें। साथ ही अपना नेता भी चयनित करें, तभी वह आगे बढ़ सकते हैं।
मुख्य वक्ता भगवान सिंह भारती ने कहा कि हमारी जाति ने बीस साल इंतजार किया, इसके बाद भी षड्यंत्रकारियों को दो बार का जीता हुआ विधायक बर्दाश्त नहीं हुआ और अनुशासन के नाम पर षड्यंत्र रचकर हमारे समाज का नेतृत्व ही खत्म कर दिया, लेकिन अब यह षड्यंत्र बर्दाश्त से बाहर है। वरिष्ठ नेता टेकचन्द्र राव ने कहा कि लड़ाई मान सम्मान व स्वाभिमान की है। गुलामी के खिलाफ ये जंग शुरू हुई है। यह मुहिम अंजाम तक पहुंचनी चाहिए, क्योंकि सोशल इंजीनियरिंग के नाम पर जाटव समाज का शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है। अब ये खत्म होना चाहिये।
गोष्ठी में रामजीत सिंह, होशियार सिंह, मदन गोपाल, प्रेमचन्द्र एड., पप्पू नेता, गजराज सिंह, राजीव कुमार, ओम प्रकाश, अगम प्रिय सत्संगी, पंकज चैधरी व बौहरे बीआर प्रेमी आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुए सभी से एक जुट होने की अपील की। सभी ने मुहिम को सफल बनाने के लिए विधायक चैधरी गेंदालाल का पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया। संचालन बसपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजकपूर ने किया।
इस अवसर पर नाहर सिंह, लेखराज सिंह, राजीव कुमार, नेत्रपाल सिंह, रामदास, दुर्गेश, हर प्रसाद, जय कुमार, उदयवीर, अशोक कुमार, भगवान सिंह, ओम प्रकाश, रघुवीर सिंह, दलवीर गौतम, सत्यप्रकाश, निरोत्तम सिंह, खडगसिंह, डोरीलाल गौतम, राजेन्द्र कुमार, विमल कुमार, चन्द्र मोहन, योगेन्द्र टीटू, धर्मजीत, राम प्रकाश, प्रदीप सागर, राजकुमार, अरविन्द कुमार, रवि कुमार, सोवरन सिंह, मोनू गौतम, मुकेश,  सितारा, जितेन्द्र सागर, टुंडपाल, मनोज कुमार, सरदार कुमरसैन, जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1