हाथरस। हिन्दू जागरण मंच के दर्जनों कार्यकर्ता आज सासनी गेट चैराहे पर एकत्रित हुये और भारत बंद का आव्हान करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बंद समर्थकों का पुतला फूँका।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ हि.जा.म. के प्रदेश मन्त्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि हाथरस और भारत के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान और दुकानें खोलकर नरेन्द्र मोदी के विरोध में राजनीति करने वाले सपा, बसपा, कांग्रेस, कम्युनिष्ठों की दुकानें बंद कर दी है। नोटबंदी के फैसले का विरोध करने वालों का आज मुंह काला हो गया है। जनता ने बाजार खोलकर नरेन्द्र मोदी का समर्थन किया है। हि.जा.म. के जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने कहा कि अब तक साठ सालों में कांग्रेसी नेताओं ने काला धन इकट्ठा किया है और अपनी जेबें भरी हैं। कभी भारत के विकास के बारे में पूर्व प्रधानमंत्रियों ने नहीं सोचा है। पहली बार नरेन्द्र मोदी के रूप में भारत को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसने भारत को शक्तिशाली बनाने के लिये यह कडा कदम उठाया है। हम सभी नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए उनका साथ देंगे। गौवंश प्रकोष्ठ के शिवशंकर गुलाठी ने कहा कि अभी नरेन्द्र मोदी को अवैध सम्पत्ति रखने वालों के विरूद्ध सर्जीकल स्ट्राइक करनी चाहिये। हि.जा.म. की जिला उपाध्यक्ष आशा ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान ने करोडो रूपये के नकली नोट छापकर भारत में भेजे थे जिससे कश्मीर में अलगाववाद चल रहा था। भारत में आतंकवादी गतिविधियां चल रही थीं। वे सब बंद हो गईं और जो लोग मोदी के इस कदम का विरोध कर रहे हैं वे कहीं ना कहीं पाकिस्तानी समर्थक हो सकते हैं।
इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनीत आर्य, मोहन पंडित, गोविन्दा शर्मा, श्याम अग्रवाल, मोनू गोस्वामी, ललित कुमार, विनोद दिवाकर, जितेन्द्र माहौर, नंदन कुशवाहा, आकाश कश्यप, संजय सिन्हा, महेश शर्मा, नरेन्द्र प्रेमी, अंकुश राजौरिया, हितेश गोस्वामी, पदम चन्द्र, मनोज कुमार, बेकरी बाबा, सुरेश चैधरी, प्रदीप शर्मा, दिलीप चैधरी, दिनेश शर्मा बंशी पंडित आदि लोग थे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ हि.जा.म. के प्रदेश मन्त्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि हाथरस और भारत के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान और दुकानें खोलकर नरेन्द्र मोदी के विरोध में राजनीति करने वाले सपा, बसपा, कांग्रेस, कम्युनिष्ठों की दुकानें बंद कर दी है। नोटबंदी के फैसले का विरोध करने वालों का आज मुंह काला हो गया है। जनता ने बाजार खोलकर नरेन्द्र मोदी का समर्थन किया है। हि.जा.म. के जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने कहा कि अब तक साठ सालों में कांग्रेसी नेताओं ने काला धन इकट्ठा किया है और अपनी जेबें भरी हैं। कभी भारत के विकास के बारे में पूर्व प्रधानमंत्रियों ने नहीं सोचा है। पहली बार नरेन्द्र मोदी के रूप में भारत को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसने भारत को शक्तिशाली बनाने के लिये यह कडा कदम उठाया है। हम सभी नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए उनका साथ देंगे। गौवंश प्रकोष्ठ के शिवशंकर गुलाठी ने कहा कि अभी नरेन्द्र मोदी को अवैध सम्पत्ति रखने वालों के विरूद्ध सर्जीकल स्ट्राइक करनी चाहिये। हि.जा.म. की जिला उपाध्यक्ष आशा ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान ने करोडो रूपये के नकली नोट छापकर भारत में भेजे थे जिससे कश्मीर में अलगाववाद चल रहा था। भारत में आतंकवादी गतिविधियां चल रही थीं। वे सब बंद हो गईं और जो लोग मोदी के इस कदम का विरोध कर रहे हैं वे कहीं ना कहीं पाकिस्तानी समर्थक हो सकते हैं।इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनीत आर्य, मोहन पंडित, गोविन्दा शर्मा, श्याम अग्रवाल, मोनू गोस्वामी, ललित कुमार, विनोद दिवाकर, जितेन्द्र माहौर, नंदन कुशवाहा, आकाश कश्यप, संजय सिन्हा, महेश शर्मा, नरेन्द्र प्रेमी, अंकुश राजौरिया, हितेश गोस्वामी, पदम चन्द्र, मनोज कुमार, बेकरी बाबा, सुरेश चैधरी, प्रदीप शर्मा, दिलीप चैधरी, दिनेश शर्मा बंशी पंडित आदि लोग थे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।