हाथरस। नोट बंदी के बाद भी अभी चोरी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। एक कार्यक्रम में भाग लेने गये एक परिवार के बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों का माल उड़ा ले गये। घटना से पूरे क्षेत्र में भारी हड़कम्प मच गया है।
कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला बालापट्टी गली नं. 2 निवासी राजनारायण तिवारी पुत्र द्वारिका प्रसाद बीते दिन अपने पूरे परिवार सहित अपने भाई के यहां पर आयोजित जोत कार्यक्रम में भाग लेेने मथुरा गये थे और घर पर ताला लगा था। जिसका रात्रि को चोरों ने फायदा उठाते हुये ताले तोड़कर घर में प्रवेश पा लिया और लाखों का माल चोरी कर ले गये। घटना की आज सुबह पता चलने पर पड़ोसियों ने फोन द्वारा सूचना दी। चोर घर में से 35 हजार रूपये की नगदी व करीब 2 लाख रूपये कीमत के सोने व चांदी के जेबरातों को चोरी कर ले गये। घटना की खबर पाकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गयी। जहां पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करते हुये पूरे मौहल्ले का निरीक्षण किया और जल्द खुलासा करने के लिये परिजनों से महत्व पूर्ण जाकारी ली।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।