Top News

हाथरस/सासनी- कस्बा के एक अस्पताल में इश्क लड़ाते पकड़ी गई महिला की दूसरी महिला ने लात घूंसों से की जमकर धुनाई

हाथरस/सासनी। कस्बा के एक अस्पताल में एक महिला की दूसरी महिला ने लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल का उपचार सीएचसी में कराया है।
हुआ यूं कि अस्पताल में एक महिला अपने आशिक के साथ बैठी थी। तभी आशिक की पत्नी को इसकी जानकारी हुई और वह सीएचसी पहुंच गई। जहां आशिक अपनी महबूबा से बात कर रहा था। पति से महिला से बात करते देख आशिक की पत्नी ने अपने हाथ में चप्पल उतार ली और जमकर महिला की पिटाई कर दी। जिससे महिला जमीन पर गिर गई। फिर क्या था जमीन पर गिरी महिला पर आशिक की पत्नी लात घूंसों से टूट पड़ी। और नीचे पड़ी महिला को पीटते-पीटते घायल कर दिया। महिला के आंख और चेहरा सूज गया। यह देख अस्पताल में लोगों को जमघट लग गया। किसी प्रकार अपना मुंह छिपाकर महिला भीड़ से निकलकर भागने में अपनी भलाई समझी। बता दें कि अस्पताल में एकांत जगह मिलने पर यहां आशिकों का पिकनिक पॉयंट बन गया है। इस ओर न तो पुलिस और न ही अस्पताल प्रशासन का ध्यान है। पहले भी इसी अस्पताल में कई बार इस प्रकार के आशिकों को पकड़ कर काफी बेज्जत किया गया है। मगर यहां आशिकों का आना जाना जारी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने