Top News

हाथरस- जागेश्वर गेट संख्या 1 के लोगों ने पालिकाध्यक्ष व सभासद से की मांग, गली का निर्माण करायें वरना वोट नहीं

हाथरस। जागेश्वर गेट संख्या 1 के लोगों के साथ क्षेत्रीय सभासद व पालिकाध्यक्ष द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जबकि शहर की तमाम गलियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है वहीं उक्त गली की ओर देखा भी नहीं जा रहा है।
    क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जागेश्वर गेट सं. 1 की गली पिछले काफी समय से उखडी पडी है जहां लोगों को रास्ता निकलने में परेशानी होती है वहीं छोटे-छोटे बच्चों को गिरने से चोट लग जाती है। समाजसेवी व वरिष्ठ दन्त चिकित्सक डा. जगजीत सिंह सरदार व क्षेत्रीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष व सभासद से मांग की है कि उक्त गली का सीसी टाइल्स निर्माण शीघ्र कराया जाये। अन्यथा आगामी चुनावों में उन्हें सबक सिखाया जायेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने