हाथरस। कानपुर के पुखराया में हुए भीषण हादसे में करीब 145 लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने की घटना से दुखी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसियेशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायालय प्रांगण में आज शोकावास रखा और न्यायायिक कार्य से विरत रहे।
इस मौके पर बार के अध्यक्ष उमेश गुप्ता एड. व सचिव दिनेश कुमार गौतम एड. ने उक्त रेल हादसे पर भारी दुख जताते हुए कहा कि उक्त घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार व रेल मंत्रालय को आवश्यक जरूरी कदम उठाने चाहिए।
शोक व्यक्त करने वालों में अतुल आंधीवाल, अजय भारद्वाज, कृष्णगोपाल शर्मा अन्नू, सुनीलकांत शर्मा, संजीव दुबे, राजीव तिवारी, नीलकमल कुलश्रेष्ठ, नवरत्न वशिष्ठ, लक्ष्मीकांत सारस्वत, हृदेश कुमार, विनोद बहादुर सिंह, राजेश कुमार दीक्षित, रामेश्वर सिंह चैहान, पुनीत कुमार अग्निहोत्री, अखिल कुमार सिंह, देवीचरण बघेल आदि तमाम अधिवक्ता शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।