हाथरस/सासनी। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को नानऊ रोड स्थित गंदे नाले के निकट अवैध रुप से बिक्री को ले जा रहे अठारह पौवा देशी शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मंगलवार की देर शाम कस्बा इंचार्ज एसआई जितेन्द्र प्रताप सिंह चैहान अपने हमराह शैलेन्द्र कुमार के साथ शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें किला नानऊ रोड गंदे नाले के निकट थैले में कुछ संदिग्ध सामान ले जाता युवक दिखाई दिया। जिसे टोकने पर वह भागने लगा। एसआई ने दौड़कर भाग रहे युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में एसआई ने अठारह पौवा देशी शराब बरामद की। पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा है। पूछताछ में पुलिस को युवक ने अपना नाम अशोक पुत्र डालचंद निवासी मोहल्ला कस्साबान बताया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।