Top News

हाथरस- मुरसान गेट स्थित जागेश्वर गेट संख्या 1 के पास स्थित काल भैरो मंदिर पर काल भैरव अष्टमी के उपलक्ष्य में धूमधाम से मनाया गया बाबा भैरो नाथ का जन्मोत्सव

हाथरस। मुरसान गेट स्थित जागेश्वर गेट संख्या 1 के पास स्थित काल भैरो मंदिर पर काल भैरव अष्टमी के उपलक्ष्य में बाबा भैरो नाथ का जन्मोत्सव भारी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सुबह हवन यज्ञ हुआ वहीं दोपहर में भव्य भजन कीर्तन एवं शाम को बाबा के जन्मदिन का केक काटकर प्रसादी वितरित की गई। मंदिर पुजारी पवन गोस्वामी द्वारा सभी को प्रसादी वितरित की गई।
इस मौके पर अतुल अग्रवाल सर्राफ, राकेश शर्मा बीज वाले, केवल कृष्ण गांधी, चिम्पी गोस्वामी, ललित शर्मा, आशीष गोयल सभासद, पप्पू लाला पीतल वाले, लाला बाबू सर्राफ आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने