Top News

हाथरस- जनपद के सभी कोतवाली में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने की दी जानकारी

हाथरस। पुलिस कप्तान डा. अजयपाल के निर्देश पर जनपद के सभी थाना कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गईं । जिसमें शहर के गण
मान्य व्यक्तियों को बुलाकर त्यौहार को शांति पूर्व मनाने की जानकारी दी। तो वही कोतवाली हाथरस जक्शंन में सीओ सिटी मनीषा सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कोतवाली सिकन्दराराव में सीओ डीके बाल्यान के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। कोतवाली सदर में नवागत सीओ राजेश गौतम की अध्यक्षता में शहर के लोगों के साथ शंाति समिति की बैठक कर सभी त्यौहारों को सही ढंग से मनाने की लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर कोतवाली इस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा, एसएसआई राजराज सिंह, रामवीर सिंह, अशोक बागला, प्रदीप सभासद, प्रशान्त शर्मा, योगा पंडित आदि उपस्थित थे। दीपावली, रामनवमी, विजय दशमी, मौहरर्म आदि त्यौहारों को लेकर जिले भर के सभी कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने