Top News

हाथरस- कई थानाध्यक्षों का फेरबदल कर सकते है एसपी

हाथरस। पुलिस कप्तान केशव कुमार चैधरी दीपावली से पहले कर सकते है कई थानाध्यक्षों का फेरबदल। कोतवाली सासनी इस्पेक्टर का ताबदला मेरठ होने के बाद अब सासनी कोतवाली का प्रभार किसी के पास नही है वहां पर एसएसआई कार्यभार सभांल रहे है। सासनी एसएसआई विनोद कुमार का भी प्रमोशन हो गया है अब वह भी इस्पेक्टर बन गये है जिससे उनका भी तबादला हो गया है। चन्दपा प्रभारी विनोद कुमार भारती का भी प्रमोशन होते ही उनका तबादला अलीगढ जनपद के लिये होने जाने से दो थाने खाली हो गये है। वही कई दरोगा व इस्पेक्टरों के तबादले अन्य जनपदों में होने से पुलिस कप्तान जल्द ही कई थानाध्यक्षों का फेरबदल कर सकते है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने