Top News

हाथरस/सिकन्द्राराऊ- साप्ताहिक बंदी को लागू करने व दुकानें बंद कराने पहुंचे लेबर इंस्पैक्टर से व्यापारियों की भिड़ंत, चालान काटने पर लेबर इंस्पेक्टर से भिड़े व्यापारी

हाथरस/सिकन्द्राराऊ। कस्बा मंे साप्ताहिक बंदी को लागू करने व दुकानें बंद कराने पहुंचे लेबर इंस्पैक्टर से व्यापारियों की भिड़ंत हो गई और जमकर नोंकझोंक भी हो गई तथा भारी विरोध के चलते कई दुकानदारों के चालान भी कांटे गये।
जानकारी के मुताबिक कस्बा में प्रशासन द्वारा मंगलवार को साप्ताहिक बंदी लागू है और इसी के तहत आज श्रम प्रवर्तन अधिकारी एमपी गुप्ता साप्ताहिक बंदी को लागू कराने पहुंचे और दुकानदारों से दुकानें बंद रखने को कहा। जिस पर व्यापारियों की श्रम प्रवर्तन अधिकारी से भिडंत व नोंकझोंक हो गई। काफी हंगामा व विरोध के बाबजूद भी श्रम प्रवर्तन        अधिकारी ने करीब 1 दर्जन दुकानदारों के चालन कर दिये।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी की कार्यवाही से व्यापारियों में जहां भारी रोष है वहीं उनका कहना है कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी को त्यौहार के वक्त ही साप्ताहिक बंदी लागू कराने की याद आई है। इससे पहले क्यों नहीं आई।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने