Top News

हाथरस जंक्शन में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी

हाथरस। दीपावली के त्यौहार पर मिलावटी मिठाईयों की आशंका को लेकर आज नायब तहसीलदार मनोज वाष्र्णेय के नेतृत्व में कस्बा हाथरस जंक्शन पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा मिठाईयों की दुकानों पर छापेमारी कर मिठाईयों के सैम्पल भरे गये हैं।
खाद्य विभाग की टीम द्वारा कस्बा की मिठाईयों की दुकानों बल्लू सिंह, पप्पू, अन्नू व अनिल कुमार की दुकानों पर चैकिंग की गई है और एक-दो दुकानों से सैम्पल भी भरे गये हैं। छापामार कार्यवाही से दुकानदारों में खलबली मच गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने