Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- क्षेत्र के गांव नगला सरदार में भाजपा कार्यकार्ताओं ने फूंका केजरीवाल का पुतला

हाथरस/सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव नगला सरदार में भाजपा कार्यकर्ता ओं ने युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मुकेश चैहान के नेतृत्व में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। मुकेश चैहान ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल स्वयं तो अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं और दूसरों पर उंगली उठाते हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होने ऐसा कोई काम नहींकिया है जिसे उपलब्धि के रूप में याद किया जाये। अपनी नाकामी छिपाने के लिए दूसरों पर दोषारोपण करतेरहते हैंऔर इस बार सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर उन्होने दूषित व राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचय दिया है।
  इस मौके पर मुकेश चैहान, योगेश परमार योगीराज, सचिन गुप्ता, विनोद परमार, जसवीर, अनिल, राघवेन्द्र, टिंकू, रोहित, मुकेश परमार, चेतन पुढीर, सोनू, विजय, लोकेन्द्र, निर्वेश, सुरेश चन्द्र आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने