Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- राहुल गांधी पर देश द्रोह के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए- विवेकशील राघव

हाथरस/सिकन्दराराव। देश के सैनिकों की शहादत का अपमान करने वाले और विपरीत परस्थितियों में देश की बहुमत की चुनी हुई सरकार के कामकाज पर राजनीतिक कारणों से ऊँगली उठाने वाले राहुल गांधी पर देश द्रोह के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए। उक्त बातें भाजपा नेता विवेकशील राघव ने अपने कार्यालय पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पुतला दहन के अवसर पर कहीं।

राघव ने कहा कि एक ओर जहां पूरा विश्व भारत के हितों के साथ खड़ा है वहीं देश में ही कुछ दोगली मानसिकता के लोग सरकार का विरोध करने में सीमाओं का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोग राजनीतिक हितों के लिए देशहित को भूलकर देश विरोधी कृत्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

इस अवसर पर हसायन मण्डल अध्यक्ष शिशुपाल सिंह पुण्ढ़ीर, संतोष पुण्ढ़ीर, सचिन दीक्षित, दिनेश जादौन, सौरभ जादौन, मुकेश शर्मा, सत्यप्रकाश राठी, रामकुमार चैहान, शिशुपाल पुण्ढ़ीर, उमेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने