हाथरस। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विकास भवन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बालिकाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भर बनाने और अम्पायर की भूमिका में गाॅव के विकास और तरक्की हेतु निष्पक्ष होकर जिम्मेदारी निभाने के लिये ग्राम प्रधानों का आव्हान किया गया।शनिवार को विकास भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता करते हुए सीजेएम गौरव कुमार ने ग्राम प्रधानों से कहा कि वह अम्पायर की भूमिका में गाॅव के विकास और तरक्की के लिये निष्पक्ष और निर्विवाद रूप से अपनी जिम्मेदारी निभायें।
श्री गौरव कुमार ने न्यायालयों में दिनोंदिन मुकदमों के बढते बोझ की स्थिति की चर्चा करते हुए ग्राम प्रधानों से कहा कि वह गाॅव स्तर ही आपसी झगडों और छोटे-मोटे विवादों को निपटाकर मुकदमों की तादाद कम करने की दिशा में सक्रिय पहल करें। उन्होंने आपसी सुलह समझौते के आधार पर ज्यादा से ज्यादा मुकदमों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में निर्णीत कराकर इस सुनहरे मौके का भरपूर लाभ उठाने के लिये ग्रामीणों को जागरूक करने के लिये ग्राम प्रधानों से अपील की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में तीन वर्ष तक अवधि के मारपीट, झगडे के मुकदमों का भी निस्तारण कराया जा सकेगा।
सचिव प्राधिकरण एवं सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग डा0शालिनी सिंह ने बेटी बचाओ,बेटी पढाओं तथा कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाये जाने के बारे में चर्चा की औश्र कहा कि लडकियों को कतई कमतर न आंका जाये बल्कि उन्हें स्वावलम्बी बनाया जाये। उन्होंने आगामी 12 नवम्बर 2016 को दीवानी न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय राष्टलोक अदालत के उद्देश्य की जानकारी देते हुए इसका भरपूर लाभ उठाने हेतु ग्राम प्रधानों का आव्हान किया और कहा ।
डा0 शालिनी सिंह ने ग्राम प्रधानों से कहा कि वे पूरे गाॅव के प्रधान होने के नाते सभी गाॅववासियों से समान समान व्यवहार करें, कतई भेदभाव न करें। उन्होंने आपसी सुलह समझौते से गाॅव के छोटे-मोटे विवादों को गाॅव में ही निपटाने के लिये सक्रिय पहल करने के लिये ग्राम प्रधानों से अपील की और गाॅव में साफ-सफाई पर ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया।
तहसीलदार कमलेश गोयल ने जमीन संबंधी विवादों तथा आपसी लडाई-झगडे के मामलों को गाॅव में ही निपटाने के लिये सभी गावों में तत्काल ग्राम राजस्व समिति का गठन किये जाने हेतु ग्राम प्रधानों से अपेक्षा की। उन्होंने कृषक दुर्घटना बीमा योजना,आम आदमी बीमा योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जानकारी दी। श्री गोयल द्वारा गाॅवों को खुले में शौचमुक्त गाॅव घोषित कराने हेतु ग्राम प्रधानों से सहयोग प्रदान करने के आव्हान पर गाॅव ताजपुर और बुधु नगला हेमराज के ग्राम प्रधानों ने अपने गाॅवों को खुले में शौचमुक्त गाॅव घोषित कराने के लिये सक्रिय सहयोग देने की पेशकश की।
भूमि संरक्षण अधिकारी डा0 राम प्रवेश ने निराश्रित महला कल्याण, बाल कल्याण और रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान योजना आदि के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी मौ0 इलियास ने विभिन्न प्रकरणों के संबंध में विधिक जानकारी उपलब्ध कराई।
शिविर में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष धर्मवीर, ग्राम प्रधान प्रेमचन्द, सतीश कुमार उपाध्याय द्वारा ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत मजदूरों का भुगतान लंबित होने की चर्चा करने पर मौके पर मौजूद उपायुक्त मनरेगा धर्मेन्द्र यादव ने इस प्रकरण के बारे में की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए ग्राम प्रधानों की शंकाओं का समाधान किया।
वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा ने शिविर का संचालन करते हुये बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढाओ और गाॅवों में विधिक मामलों में जनजागरूकता लाने के मकसद से आज विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सूचना विभाग की ओर से निशुल्क साहित्य का वितरण किया गया। कवियत्री मनु दीक्षित ने माॅ शारदे वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि आशु बोहरे ने ग्राम प्रधानों को गाॅव के विकास की मुख्य कडी बताते हुए काव्य रचना प्रस्तुत की।
शिविर में डीपीआरओ जगदीश राम गौतम, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी महेश चन्द पचैरी, डीजीसी पीडी गौतम, समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह सहित बडी संख्या में ग्राम प्रधान, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।