Top News

हाथरस- जिलाधिकारी ने दी जनपद वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

हाथरस। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने ज्योति पर्व दीपावली पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि के लिये मंगलकामना व्यक्त की है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों के नाम अपने संदेश में कामना की है कि प्रकाश का यह परम्परागत त्यौहार जिले के सभी नागरिकों के लिए सुख-शान्ति, समृद्धिमय हो। उद्योग एवं व्यापार तरक्की करें और जिले में अमनचैन का माहौल कायम रहे। उन्होंने कहा कि सभी लोग परस्पर सौहार्द, भाईचारे की भावना से दीपावली त्यौहार को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास से मनायें।
श्री अविनाश कृष्ण सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं अपने बच्चों के साथ सुरक्षात्मक ढंग से पटाखे, आतिशबाजी छुड़ायें। जनहित और स्वच्छ-स्वस्थ्य पर्यावरण की दृष्टि से स्वयं खतरनाक, तेज आवाज या प्रदूषण करने वाले पटाखे-आतिशबाजी का इस्तेमाल न करें और इसके लिये दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने