Top News

हाथरस/सिकन्द्राराऊ- वाहन चोरी के वांछित को छुड़ाने के लिये पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, जाम लगाकर की हायतौबा

हाथरस/सिकन्द्राराऊ। कोतवाली पुलिस के एसएसआई द्वारा वाहन चोरी के मामले मंे वांछित चल रहे युवक को हिरासत में लेने के बाद उसे छुड़ाने के लिये मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस पर दबाब बनाने के लिये कब्रिस्तान में निर्माण कार्य रूकवाये जाने का मुद्दा लेकर आज बस स्टेण्ड पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर हायतौबा की।
कोतवाली के एसएसआई विपिन यादव द्वारा वाहन चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक युवक को अपनी हिरासत में ले लिया था। बताते हैं उक्त युवक को छुड़ाने के लिये काफी प्रसास किये गये लेकिन उसे पुलिस ने नहीं छोड़ा। उधर एसएसआई विपिन यादव ने कब्रिस्तान में चल रहे निर्माण कार्य में विवाद आने पर कार्य को रूकवा देने से मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और आज बस स्टेण्ड पर जाम लगाकर कोतवाली पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन व हायतौबा की। जाम करीब 3 घण्टे तक लगा रहा और जीटी रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइनें लग गई।
जाम लगा रहे लोगों को एसओ गंगाप्रसाद यादव ने समझाया लेकिन बात नही बनी। बाद में एसडीएम केहरी सिंह, सीओ डीके बाल्यान व तहसीलदार नरेन्द्र सिंह यादव ने पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम खुलवाया।
उक्त सम्बन्ध में पुलिस कप्तान डा. अजयपाल शर्मा का कहना है कि वाहन चोरी के मामले में वांछित एक युवक को पकड़ा गया है और वह पुराना वाहन चोर है। उन्होंने बताया कि कब्रिस्तान के मामले को लेकर पुलिस पर दबाब बनाकर उसे छुडाने का प्रयास किया गया लेकिन उसे छोड़ा नहीं गया है और जाम लगाने वाले लोगों को बुलाया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने