Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- कांग्रेस की राहुल संदेश यात्रा का क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जगह-जगह हुआ स्वागत

हाथरस/सिकंदराराऊ। कांग्रेस की राहुल संदेश यात्रा का क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत हुआ। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज नजर आयेऔर सपा, बसपा एवं भाजपा पर कांग्रेसियों ने जमकर हमला बोला। यात्रा सिकंदराराऊ ब्लाक के गांव नगला जलाल, शहादतपुर, टीकरी खुर्द, कपसिया, नगरिया, अख्त्यारपुर, मऊ चिरायल, ईशेपुर आदि गांवों में घूमी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबैर खान, जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित, हाथरस शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य, सेवादल जिला चीफ जगतवर्ती पाठक, जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आरके राजूके नेतृत्व में राहुल गांधी संदेश यात्रा ने क्षेत्र में भ्रमण किया।
   बिजली बिल हाफ और कृषि ऋण माफ जैसे मुद्दों पर किसानों को रिझाने की कोशिश करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा किसान एवं मेहनत मजदूरी करने वाले गरीबों की भलाई के लिए काम किया है। किसानों को राहत देने के लिए किसान ऋण माफ किया था। जब-जब भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा ने हमेशा पूंजीपतियोंके लिए दरियादिली दिखाई है। मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के हजारों करोड रूपये के ऋण माफ कर दिये हैं और गरीब जनता से किये गये बायदों को आज तक पूरा नहीं किया गया। उन्होने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। गुण्डा गर्दी, अराजकता एवं लूट खसूट का बोलबाला है। आम आदमी बुरी तरह त्रस्त है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाऐं। किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा। बिजली बिल हाफ होगा और गेहूं व आलू की फसल करने वाले किसानों को घाटे से उबारा जायेगा।
   इस मौके पर  जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित, हाथरस शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य, सेवादल जिला चीफ जगतवर्ती पाठक, जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आरके राजू, जिला उपाध्यक्ष जहीरूद्दीन पीरजादा, अवधेश वक्शी, नगराध्यक्ष इश्त्याक अहमद सैफी, ब्लाक अध्यक्ष फकीर मौहम्मद अब्बासी, हसीन खां भट्टे वाले, वासिद खान, आदिल कुरैशी, नरेश शर्मा, हरीश वशिष्ठ, पुष्पेन्द्र बज्र, संतोष बाल्मीक, मुनीम जी, सिराज अहमद, नीरज कुमार आदि थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने