Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवी एवं शिक्षाविद् सुरेश पुण्ढ़ीर की सातवीं पुण्य तिथि पर दी श्रद्धाजंलि

हाथरस/सिकंदराराऊ। क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवी एवं शिक्षाविद् तथा राजेन्द्र सिंह पुण्ढीर इंटर कालेज एवं सुरेश कुमार सिंह पुण्ढीर डिग्री कालेज बढानू के संस्थापक सुरेश कुमार सिंह पुण्ढीर की सातवीं पुण्य तिथि पर कालेज परिसर में आयोजित श्रद्धाजंलि समारोह के दौरान भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गयी। संचालन अरविन्द कुमार सिंह पुण्ढीर ने किया।
   कालेज के सचिव पवनेश प्रताप सिंह  पुण्ढीर बंटी भैया ने स्व. सुरेश कुमार सिंह पुण्ढीर के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि क्षेत्र के शैक्षिक पिछडेपन को लेकर वह बहुत चिंतित थे और उन्होने कालेज की स्थापना करके समाज सुधार की दिशा में एक मील का पत्थर स्थापित किया। उस समय इस क्षेत्र में कालेजों की संख्या गिनी चुनी थी और खासतौर पर छात्राओं को काफी दूर चल कर पढने के लिए जाना पडता था। जिससे उन्हें एवं अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पडता था। आज यह कालेज तहसील ही नहीं बल्कि जिले में अपनी पहचान बना चुका है। कालेज प्रबंध तंत्र इस मिशन को आगे बढाने के लिए प्रयत्नशील है।
इस अवसर पर सचिव पवनेश प्रताप सिंह, अरविन्द पुण्ढीर, प्रधानाचार्य कन्हैयालाल शर्मा, उदयभान सिंह, प्रमोद कुमार, ब्रजेश कुमार, रामेश्वर सिंह, परवेन्द्र सिंह, रूकमपाल सिंह, मोहकम पाल सिंह, संजय कुमार, मोहित कुमार, शालू देवी, कुमारी दीपिका, संध्या, वर्षा, त्योत्सना, आदि मौजूद थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने