Top News

हाथरस- दीपावली पर पालिकाध्यक्ष ने दिये विशेष सफाई के निर्देश

हाथरस। नगर पालिका क्षेत्र में दीपावली के विशाल व ऐतिहासिक पर्व पर विशेष साफ सफाई व चूना छिडकाव के आदेश पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर द्वारा पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों को दिये गये हैं।
उक्त जानकारी देते हुए पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव माहौर एड. ने बताया कि है कि हिन्दू समाज का दीपावली पर्व बहुत ही बडा व ऐतिहासिक पर्व है तथा त्यौहार के मौके पर विशेष साफ सफाई के निर्देश पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर द्वारा पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों को दिये गये हैं क्योंकि दीपावली का त्यौहार 5 दिन तक मनाया जाने वाला त्यौहार है।
पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव माहौर एड. ने कहा है कि पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर शहर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगी। जैसे अब तक विकास कार्य कराये हैं वैसे ही आगे भी कराये जायेंगे। क्षेत्र की जनता ने आशीर्वाद दिया तो विकास कार्यो की रफ्तार दूनी होगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने