Top News

हाथरस- जी.एम. बीज का फूंका पुतला

हाथरस। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता के नेतृत्व में जी.एम. बीज का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेन्द्र ने कहा कि जीएम बीज को बिना जांच के किसानों पर न थोपा जाये। क्योंकि इनके प्रयोग से अनेकों प्रकार की बीमारियां होने की संभावना है। जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि रासायनिक खाद की जगह किसान जैविक खाद का प्रयोग करें। महामंत्री जगदीश शाह ने कहा कि सरकारी बीज गोदाम से किसान बीज खरीद के लायें जिसमें धान की बाल आई, परन्तु दाना नहीं आया। पुतला दहन के दौरान अशोक कुमार चैहान, रामबाबू सिंह, खुशाल चटर्जी, आशीष कुलश्रेष्ठ, गोविन्द उपाध्याय, अशोक माथुर आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने