Top News

हाथरस- हौसला पोषण योजना मे निर्धारित आहार की तालिका का दीवार लेखन कराया जायेगा

हाथरस।  शासन के आदेशानुसार, हौसला पोषण योजना कार्यक्रम के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में निर्धारित आहार की तालिका का दीवार पर लेखन कराया जायेगा।
जिला पंचायतराज अधिकारी जगदीश राम गौतम ने जिले के समस्त ग्राम प्रधानों को निर्देश दिये है कि वे अपनी ग्राम पंचायत में हौसला पोषण योजना कार्यक्रम के तहत गर्भवती माताओं, छः माह से तीन वर्ष और तीन से छः वर्ष आयु वर्ग के अतिकुपोषित बच्चों को प्रतिदिन दिये जाने वाले निर्धारित आहार की तालिका का दीवार पर पक्के पेंन्ट से लेखन करायें। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने