हाथरस। संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से भारी हड़कम्प मच गया और लोगों द्वारा हत्या या आत्महत्या के कयास लगाये जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मैण्डू के मौहल्ला धोबियान निवासी करीब 22 वर्षीय तांगा चालक सुखपाल पुत्र रमेश अपना तांगा चलाकर कल शाम से घर नहीं पहुंचा तो उसकी परिजनों को चिंता हुई और तलाश की। बताते हैं सुखपाल का तांगा व घोड़ा किसी और ने घर पहुंचा दिया तो परिजनों को चिंता हुई और आज उसकी मैण्डू भैरों मन्दिर के पास लाश मिलने से भारी सनसनी फैल गई।
घटना की खबर पाकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई और थाना पुलिस व सपा नेता भी पहुंच गये। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत कैसे हुई है और पुलिस छानबीन में जुटी है जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।