हाथरस/सिकन्द्राराऊ। मौहल्ला नगला शीशगर निवासी मुकीम अहमद पुत्र हाफिज अलाउद्दीन ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में कस्बा के एक चिकित्सक द्वारा उसके पुत्र का गलत उपचार किये जाने का आरोप लगाया है।
शिकायती पत्र में कहा गया है कि कस्बा के कासगंज रोड स्थित एक चिकित्सक ने उसके 24 वर्षीय पुत्र वसीम का गलत इलाज करने से वह आज जिन्दगी व मौत के बीच में है। उसके पुत्र को बुखार आया था और लाल दाने शरीर पर निकल आये थे तो उक्त चिकित्सक ने बिना जांच कराये उसने उसे मलेरिया व एलर्जी घोषित कर उस पर ग्लूकोज चढाना शुरू कर दिया तथा 2-3 दिन ग्लूकोज चढाता रहा और उसके पुत्र की हालत बिगडती रही।
शिकायती पत्र में आरोप है कि वह अपने पुत्र को जबरन अलीगढ ले गया और भर्ती कराया और जांच में उसकी 17 हजार प्लेटिलेटस निकलीं लेकिन डाॅक्टर्स ने उसे डेंगू घोषित नहीं किया और आज उस झोलाछाप चिकित्सक के उपचार से उसका पुत्र वैंटीलेटर पर है। पीडित पिता ने उक्त चिकित्सक के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।