Top News

हाथरस- व्यापारी पुत्र को फंसाये जाने की निन्दा

हाथरस। जिला हाथरस टैन्ट लाईट, कैटर्स, फूल डेकोरेटर्स व्यापारी एसोसियेशन के जिला अध्यक्ष व प्रदेश सचिव हरीमोहन शर्मा गुरूजी, महासचिव भूपेन्द्र दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष हाजी साबिर अली, उपकोषाध्यक्ष शीलेन्द्र कुमार शर्मा ने संयुक्त वयान में कस्बा चन्डौस के टैन्ट व्यापारी देवेन्द्र सारस्वत के पुत्र आशीष सारस्वत को नोयडा में गिरफ्तार किये जाने की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुये कहा है कि टैन्ट व्यापारी देवेन्द्र सारस्वत व उनका परिवार सभ्य समाज व अच्छे व्यवहार वाला परिवार है। सारस्वत जो भले इंसान हैं और उनकी समाज में अच्छी पहचान है, उनका पुत्र आशीष आगरा यूनिवर्सिटी के एक महाविद्यालय में बी.काॅम द्वितीय वर्ष का छात्र है और मिथिला स्टार डवलपमेंट प्रा. लि. में एकाउंट एंड सेल्समैन के पद पर नौकरी करता है। आशीष व उसके परिवार की कभी भी किसी थाने में कैसी भी शिकायत नहीं है।
उक्त व्यापारी नेताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से देवेन्द्र सारस्वत के पुत्र आशीष की गिरफ्तारी की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग की है जिससे पीडित को न्याय मिल सके।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने