Top News

हाथरस- थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुरा में बैखोफ बदमाशों ने लूट के बाद दो को मारी गोली, एक की मौत, घटना के बाद समूचे क्षेत्र में मचा हड़कम्प, पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने की ताबडतोड फायरिंग

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुरा में बीती रात्रि को अज्ञात हथियारधारी बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोल दिया और ताबडतोड फायरिंग कर विद्यालय क्लर्क को जहां मौत के घाट उतार दिया वहीं मृतक की बहिन को तमंचों की बटों से प्रहार कर लहूलूहान कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया है तथा मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई।
बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन स्थित महर्षि दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में क्लर्क पद पर तैनात करीब 30-32 वर्षीय उदयवीर पुत्र लायक सिंह यहां गांव पुरा में अपनी बहिन श्रीमती मुन्नी देवी पत्नी सत्यप्रकाश के घर पर पिछले करीब 15 साल से रह रहा था तथा बीती रात्रि को घर के सभी लोग सोये हुए थे तभी अज्ञात हथियारधारी बदमाशों ने मकान पर धावा बोल दिया और उदयवीर पर ताबडतोड गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया जबकि उसकी बहिन मुन्नी देवी के विरोध पर बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचों की बटों से ताबडतोड प्रहार कर लहूलूहान कर दिया।
बताया जाता है गोलियों की आवाज से गांव में जगार हो गई और मौके पर तमाम ग्रामीणों की भीड लग गई तथा घायल मुन्नी देवी को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया वहीं सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह यादव सहित मौके पर पुलिस कप्तान केशव चैधरी, एएसपी संसार सिंह ,सीओ मनीषा सिंह दलबल सहित पहुंच गई और घटना की छानवीन कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई देवांग ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज करा दी है। घायल मुन्नी ने बताया कि बदमाश खाकी वर्दी में आये थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने