Top News

मुरसान - गांव कोरना-चमरुआ में माँ जगदम्बे के मंदिर पर आयोजित विशाल देवी जागरण का जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय एवं जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शुभारम्भ

मुरसान । गांव कोरना-चमरुआ में माँ जगदम्बे के मंदिर पर आयोजित विशाल देवी जागरण का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विनोद उपाध्याय एवं जिला पंचायत सदस्य/पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री रामेश्वर उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर, पूजा अर्चना कर व मैया की ज्योति जलाकर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक राकेश सूर्यवंशी, मुकेश सूर्यवंशी व सत्यप्रकाश शर्मा ने विनोद उपाध्याय व रामेश्वर उपाध्याय दोनों का फूलमाला व पट्टिका पहनाकर बड़े गर्मजोशी से स्वागत किया। रामेश्वर उपाध्याय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महामाई का जगराता व महामाई की ज्योति जलाने से हमारे घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है व हमारे घर में हमेशा लक्ष्मी जी वास करती है। हम सभी को बढ़- चढ़कर महामाई का गुणगान करना चाहिए। विनोद उपाध्याय ने  सम्बोधित करते हुए कहा कि जो भक्त मन से महामाई के जगराते का मन से अनुशरण कर लेंगे महामाई उनके सारे दुःख दर्द दूर कर देगी और उनके परिवार में हमेशा खुशियाँ बनी रहेंगी।
इस मौके पर विनोद रावत, सर्वेश रावत, मुंशीलाल, विनीत रावत, विकास सूर्यवंशी, भावेश सूर्यवंशी, मनीष सूर्यवंशी, कपिल सूर्यवंशी, आसू शर्मा, पवन शर्मा, शिवकुमार शर्मा, नेता शर्मा, भोपाली शर्मा व लवकुश शर्मा आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने