Top News

हाथरस- कस्बा मुरसान में कालेज से 11 वीं कक्षा का फार्म भरकर लौट रही छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत

हाथरस। कस्बा मुरसान में कालेज से फार्म भरकर घर लौट रही एक छात्रा रेलवे लाइन पार करते वक्त मालगाडी की चपेट में आ गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई और उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कस्बा मुरसान के मौहल्ला सब्जी मण्डी निवासी करीब 17 वर्षीय छात्रा कुमारी काजल पुत्री राधेश्याम आज सुबह अपना कक्षा 11 वीं का फार्म गायत्री विद्या मंदिर इण्टर कालेज से भरकर अपने घर लौट रही थी और सब्जी मण्डी के पास ही रेलवे लाइन पार करने के वक्त वह मालगाडी की चपेट में आ गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई तथा छात्रा को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। रो-रोकर परिजन बिलखते कहा कि दीपाली से पहले भाईयों को छोड़ चली बेटी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने