Top News

डीएम ने बैठक में गैरहाजिर एक्सईएन सिंचाई का जबाब तलब करने के दिये निर्देश, डीएम ने कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा की

हाथरस। जिलाधिकारी नेे जनपद में करकरेत्तर एवं राजस्व के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा हेतु कामकाज में तेजी लाने के बारे में विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। डीएम ने मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिये नियमित रूप से चैकिंग करने और दोषी लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिये एफडीए अधिकारियों को कडी हिदायत दी। डीएम ने बाजारों में दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का साप्ताहिक बंदी का कडाई से अनुपालन कराने के लिये श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में गैरहाजिर एक्सईएन सिंचाई का जबाबतलब करने के निर्देश दिये।
कलक्टेªेट में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने स्टाफ बैठक में विविध देयों की बसूली, कर-करेत्तर तथा राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार राजस्व बसूली करने के संबंध में सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने बडे बकायेदारों से राजस्व बसूली के लिए कडी कार्यवाही सुनिश्चित करने और कर-करेत्तर के वार्षिक लक्ष्य की शतप्रंतिशत पूर्ति करने के लिये नियमित रूप से समीक्षा करने के लिये सभी अधिकारियों का कडे निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे शासन की अपेक्षा के अनुसार जनहित के कार्यो को समय से पूरा करने के लिये तेजी से कार्यो को अंजाम दें।
जिलाधिकारी ने दस बडे बकायेदारों से बसूली के लिये कडी कार्यवाही करने के लिये राजस्व अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि वादों के दायरे से निस्तारण कम नहीं होना चाहिये। उन्होंने पुराने वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के संबंध में सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिये।
      डीएम ने तहसील दिवस, मुख्यमंत्री संदर्भ, आईजीआरएस आदि के लंबित मामलों को प्रत्येक दशा में एक सप्ताह में निबटाने के बारे में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। उन्होंने करों की चोरी पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी तरीके से प्रवर्तन कार्यवाही करने के बारे में वाणिज्यकर, परिवहन, मंडी समिति विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये और कहा कि प्रवर्तन कार्यवाही के लिये जरूरत पडने पर पुलिसबल की जरूर मदद ली जाये।
अपर जिलाधिकारी अली हसन कर्नी ने लक्ष्य के सापेक्ष माह सितम्बर की अवधि में वाणिज्यकर में 83 प्रतिशत, स्टाम्प रजिस्ट्रेशन में 81 प्रतिशत, आबकारी में 93 प्रतिशत, बैंक देय में 144 प्रतिशत, विद्युत देय में 91 प्रतिशत, परिवहन में 86 प्रतिशत, मनोरंजनकर में 75 प्रतिशत, नगर निकाय में 131 प्रतिशत तथा मण्डी समिति में 99 प्रतिशत राजस्व कर बसूली की जानकारी मिलने पर निर्धारित मानक के अनुसार राजस्व बसूली करने के बारे में सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा अन्य विभागीय अधिकारियों  को जरूरी निर्देश दिये।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आरएम यादव, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, केहरी सिंह, ओमबीर सिंह, जिला विकास अधिकारी मंजू श्रीवास्तव, एसीएमओ डा0 संतोष कुमार, आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह, डीआईओएस जेके मलिक, बीएसए रेखा सुमन, जिला कार्यक्रम अधिकारी रामानन्द गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, डीएसओ सुरेन्द्र यादव,समस्त तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी,अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, नगर पंचायत तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने