हाथरस। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने शासन के निर्देशानुसार, जिले में 14 से 21 अक्टूबर 2016 तक आयोजित मातृत्व सप्ताह के दौरान ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवसों तथा 24-25 अक्टूबर को प्रत्येक ब्लाक व जनपद स्तरीय चिकित्सा इकाईयों पर हाई रिस्क प्रिगनेंसी दिवस मनाये जाने के लिये समय से सभी जरूरी बंदोबस्त सुनिश्चित करने के लिये स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिलाओं की मृत्यु के मामलों में कमी लाने और महिलाओं को जागरूक करने के लिये जिले में 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक मातृत्व दिवस के दौरान ग्राम ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस मनाया जायेगा और 24-25 अक्टूबर को हाई रिस्क प्रिगनेंसी दिवस मनाया जायेगा। उन्होंने अभियान के दौरान चाक-चैबंद व्यवस्थायें सुनिश्चित करने और जिला मुख्यालय पर एक कंटंªौल रूम बनाने के लिये सीएमओ को निर्देश दिये हैं।
मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 14 से 21 अक्टूबर तक मातृत्व सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रम के सुपरवीजन के लिये 14 जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रत्येक नोडल अधिकारी अभियान के दौरान प्रतिदिन पांच क्लस्टर की चैंकिंग करके कार्यक्रम के दौरान गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि एक क्लस्टर में पांच हैल्थ सबसेंटर होंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0रामवीर सिंह ने बताया कि जिले में कुल 194 हैल्थ सबसेंटर के अनुसार, सादाबाद में 06 क्लस्टर, सासनी, मुरसान, महौ, हसायन, सिकन्दराराऊ में 5-5 में क्लस्टर और सहपऊ में 04 क्लस्टर बनाये गये हैं और प्रत्येक क्लस्टर पर एक सरकारी चिकित्सक और एक सीडीपीओ की पर्यवेक्षण कार्य हेतु तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कंटंªौल रूम जिला मलेरिया अधिकारी की देखरेख में 13 अक्टूबर से संचालित हो जायेगा।
सीएमओ ने कहा कि मातृत्व सप्ताह के दौरान प्रत्येक हैल्थ सबसेंटर पर सुबह 09 बजे से अपरांह 04 बजे तक ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस मनाया जायेगा, जहाॅ गर्भवती महिलाओं के खून, पेशाब, सुगर, बीपी आदि की जांच की जायेगी, उनका वजन लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान शनिवार और बुद्धवार को प्रत्येक सबसेंटर पर एक बैड के चारों ओर पर्दा लगाकर सेफजोन बनाया जायेगा जहाॅ गर्भवती महिलाओं को लिटाकर गर्भ में बच्चे के स्वास्थ्य की जांच की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।