सासनी। कस्बा में जूनियर हाईस्कूल के सामने ओम फोटो स्टूडियो के यहां फरवरी माह में कम्प्यूटर आदि सामान की चोरी हुई थी। इस घटना को थाना चंदपा के गांव तुरसेन जनपद हाथरस निवासी देव प्रकाश उर्फ बढ़ेला पुत्र रामस्वरुप तथा दो अन्य साथी केशवदेव व उमेश द्वारा अंजाम दिया गया था। पुलिस उमेश व केशव देव पहले ही जेल भेज चुकी है। अभियुक्त देव प्रकाश उर्फ बढ़ेला की पुलिस को सूचना मिली कि वह गांव समामई के आगे एक बंद पड़े होटल में मौजूद है। जैसे ही पुलिस देव प्रकाश को पकडने पहुंची देव प्रकाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस पार्टी बाल-बाल बच गई। केशवदेव उर्फ बढ़ेला फरार हो गया। तभी से वह फरार चल रहा है। जांच कर रहे एसआई रामबाबू शर्मा ने बताया कि इसी फरारी के चलते न्यायालय ने केशवदेव उर्फ बढ़ेला के खिलाफ उद्घोषणा जारी की है। कि यदि समय से अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कुर्की कार्रवाई की जाएगी।
सासनी- अभियुक्त के खिलाफ उद्घोषणा जारी
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।