सासनी। कोतवाली परिसर में मुहर्रम पर निकाले जाने वाले ताजिया को लेकर शांति शौहार्द की आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें एसओ ने सभी को शांतिपूर्वक ताजिया निकालने के निर्देश दिए।
इतवार को एसओ अखिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि हमारा देश एक धर्म निर्पेक्ष देश है। यहां सभी धर्मों का आदर किया जाता है। किसी भी त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास और शांतिपूर्वक मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ताजिया निकाले जाते वक्त किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ताजिया जिस प्रकार पूर्व से निकाले जाते हैं। उसी प्रकार निकाले जाएंगे। ताजियों का कोई भी रुट चेंज नहीं होगा और न ही किसी में तजिया आगे निकालने की बहस होगी। साथ ही जो लोग ताजिया के दौरान गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर रहे हों ऐसे लोगों के बारे में फौरन पुलिस को जानकारी दें। अधिकतर फिजां बिगाडने का काम जो अपराधिक गतिविधियों में संलग्न हैं, ऐसे लोगों के बारे में सूचना अवश्य दें। जिससे ऐसे लोगों पर शिकंजा कस जा सके। एसओ ने कहा कि गांव या शहर में आस-पास हो रहे जुआ या नशे के अवैध कोरोबार के रुप में अवश्य बताएं। जिससे इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। और शांति का वातावरण कायम हो सके। इस दौरान पुलिस स्टाफ के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीण एवं शहरी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।