Top News

हाथरस- बागला डिग्री कालेज से निकाली मतदाता जागरूकता रैली, एसडीएम सदर ने किया शुभारम्भ

हाथरस। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिये आज बागला डिग्री कालेज में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
गुरूवार को एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने बागला डिग्री कालेज में आयोजित मतदाता जागरूकता रैली का फीता काटकर
शुभारंभ किया। श्री गुप्ता ने छात्रों से कहा कि वे ऐसे लोगों, जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिये जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि 01 जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह नागरिक तथा ऐसी महिलाएं जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, उनका नाम मतदाता सूची में शतप्रतिशत पंजीकृत किये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी पोलिंग बूथ पर 22 एवं 23 अक्टूूबर 2016 (शनिवार एवं रविवार) को विशेष दिवस मनाया जा रहा है।
बागला कालेज के प्राचार्य राजकमल दीक्षित, प्रधानाचार्य डा0 दिलीप आमोरिया तथा  डीआईओएस जेके मलिक ने एसडीएम का स्वागत किया। बागला डिग्री कालेज से प्रारंभ रैली जिला पंचायत कार्यालय तक पहुॅचकर बागला इंटर कालेज पर सम्पन्न हुई। मतदाता जागरूकता रैली में बडी तादाद में हाथों में बैनर लिये हुए कालेज के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट ने मतदाता सूची में नये मतदाताओं के नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने और मृतक/शिफ्टेड मतदाताओं के नाम काटने के बारे में नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने