हाथरस। दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक व भीड बढ गई है लेकिन जाम की गम्भीर समस्या खडी हो गई है और जाम से निजात को पुलिस प्रशासन द्वारा बडे वाहनों व टिर्री पर रोक लगाये जाना आवश्यक है।
दीपावली के त्यौहार पर बाजारों में भारी भीड के चलते युनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के जिलाध्यक्ष विमलेश बंसल ने कहा है कि त्यौहार नजदीक आते ही बाजारों में जहां भीड भाड होगी वहीं ऐसे में अराजक तत्व व बदमाश सक्रिय हो जाते हैं लिहाजा ऐसे में पुलिस प्रशासन को सभी चैराहों व बाजारों में पुलिस पिकेट तैनात कर देनी चाहिए।
काउंसिल के जिला महासचिव शैलेन्द्र सांवलिया ने कहा है कि बाजारों में भीड होने से जाम की समस्या बढ रही है और पुलिस प्रशासन को बैरियर लगाकर बडे वाहनों, ई. रिक्शा आदि पर रोक लगा देनी चाहिए जिससे जाम की समस्या न खडी हो। उक्त दोनों ही पदाधिकारियों ने पुलिस कप्तान व कोतवाली प्रभारी से पुलिस फोर्स तैनात करने व बडे वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।