Top News

हाथरस/सिकन्द्राराऊ- पुलिस ने मुठभेड़ में पांच शातिर दबोचे

हाथरस/सिकन्द्राराऊ।  कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित पशुपैंठ में चोरी की भैंस लेकर आ रहे बदमाशों से आज कोतवाली पुलिस की मुठभेड हो गई और पुलिस ने जहां 5 बदमाशों को दबोचा है वहीं इनके कब्जे से चोरी की 2 भैंस, लोडर गाडी, बाइक व तमंचा आदि भी बरामद किये हैं।
उक्त घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली के एसएसआई विपिन यादव ने बताया कि वह आज पुलिस टीम के साथ चैकिंग में थे तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एटा की ओर से कुछ बदमाश चोरी की भैंस लेकर पशु पैंठ में बेचने आ रहे हैं जिस पर पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई और बदमाशों की गांव फुलरई मोड पर घेराबंदी कि तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी लेकिन पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर भैंस चोर गिरोह के 5 बदमाशों को दबोच लिया।
एसएसआई विपिन यादव ने बताया कि पकडे गये बदमाशों ने अपने नाम बलवीर पुत्र रामबाबू पुत्र आदेश पुत्र सुखलाल निवासीगण गांव फगनौल थाना जैथरा एटा, संजय पुत्र अतर सिंह निवासी गांव बौहरानपुरा थाना पटियाली कासगंज, सत्यवीर पुत्र रक्षपाल निवासी गांव उतरना थाना सिढपुरा कासगंज तथा नरेन्द्र पुत्र नबाब सिंह निवासी गांव खेरिया थाना सिढपुरा एटा बताये हैं। इनके कब्जे से चोरी की 2 भैंस, एक बोलेरो पिकअप गाडी संख्या यूपी 76 के/4337, एक बाइक तथा 3 तमंचे बरामद किये हैं।
एसएसआई ने बताया कि चोरी की उक्त भैंसों के मालिक फुलवारी लाल पुत्र धर्मपाल व बलवीर सिंह पुत्र खंगार सिंह निवासीगण गांव कुल्ली भी आ गये जिन्होंने अपनी भैंसों को पहचान लिया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने