Top News

हाथरस/सासनी- सड़क के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, हत्या के आरोप में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हाथरस/सासनी। कोतवाली सासनी क्षेत्रातंर्गत अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात लोगों के शव मिले हैं। चैपाल सागर के निकट मिले एक युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गांव बिजहारी निवासी निहाल सिंह का पुत्र सुशील मंगलवार की देर शाम हाथरस के गांव खोंड़ा हजारी से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह चैपाल सागर के निकट आया वैसे ही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस भिजवाया, मगर सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस को मृतक की जेब से मिले मोबाइल और कागजातों के आधर पर मृतक की शिनाख्त की गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन भी मौके पर पहुंच गये। मृतक के परिजनों का आरोप था कि सुशील की हत्या की गई है, बताते हैं कि पूर्व में सुशील के भाई की हत्या इसी प्रकार कर दी गई थी।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सुशील की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है, मगर मृतक की बहन श्रीमती दीपेश देवी पुत्री निहाल सिंह ने कोतवाली में संजीव, लक्ष्मण पुत्रगण ओमवीर, जितेन्द्र पुत्र संजीव, ओमवीर पुत्र महावीर निवासी न्यू बिजलीघर कालोनी के खिलापफ भाई की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं गोहाना चैकी के निकट रेलवे ट्रैक डाउन लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिसने जींस की पेंट व सफेद शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

--------------------------------------------------------अज्ञात वाहन ने रौदा, मौत--------------------------------------------------------------------
वहीं तीसरी घटना गांव समामई के निकट हुई जिसमें लोगों ने बताया मृतक शराब के नशे में सड़क पर झूम रहा था, जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक ने नीले रंग की पेंट तथा हरे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने