हाथरस। हाथरस जक्शंन क्षेत्र के गांव महौ में राशन डीलर द्वारा इस माह का राशन नही बांटा गया। ग्रामीणों ने आज पंचायत घर पर एकत्रित होकर राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जब ग्रामीण राशन डीलर के पास राशन लेने गये तो राशन डीलर ने ग्राीमणों को वापिस कर दिया गया। और कहा कि इस माह का राशन विभाग में हड़ताल होने के कारण राशन मिल ही नही है। तो वितरण कैसे कर दू। वही ग्राम प्रधान पति का कहना है कि राशन का वितरण हर माह की 14 तारीख को होता है लेकिन इस माह में आज मक वितरण नही किया गया है। जबकि अब दीपावली का त्यौहार भी आने वाला है। जिससे ग्रामीण लोग राशन न मिलने से काफी आक्रोशित है।------------------------------------------------------इनकी सूनों---------------------------------------
ग्रामीणों को इस माह राशन न मिलने की जानकारी मिली है जल्द उक्त राशन की दुकान की जांच कराकर आगे कार्यवाही की जायेगी। -जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।