Top News

हाथरस- पावना ट्रांगुलर क्रिकेट वनडे सीरीज का शुभारंभ, हाथरस ब्लू ने हाथरस ग्रीन को 57 रनों से हराया

हाथरस। हाथरस क्रिकेट एसोसियेशन के तत्वाधान में आज से पावना ट्रांगुलर क्रिकेट वनडे सीरीज का शुभारंभ डीपीएस सीनियर विंग की प्रिंसिपल पल्लवी उपाध्याय ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचत प्राप्त करके किया। शुभारंभ मैच में हाथरस ब्लू ने हाथरस ग्रीन को 57 रनों से हराया। हाथरस ब्लू ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये आशीष चैधरी 57 और राहलु 50 की बदौलत निधारित पचास ओवर में 206 रन बनाये। हाथरस ग्रीन के शुभम गोस्वमी ने तीन शिवम सारस्वत ने दो विकेट लिये। जीत के लिये 207 रनों का पीछा करने उतरी ग्रीन के शिवम सारस्वत 27 और चिराग शर्मा 33 ही कुछ संघर्ष कर सके और पूरी टीम केवल 159 रन पर आल आउट हो गई। हाथरस ब्लू के तनुज गोस्वमी ने उस ओवर में केवल 43 रन देके छह विकेट लिये उनको इस शानदार प्रदर्शन के लिये आज का मेन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर हाथरस क्रिकेट एसोसियेशन के कोर्डिनेटर इल्यासी, अजीत सक्सेना, अदनान शर्मा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने